जरा
एक दिवस ।
सिद्धार्थ ।
वन जाने को
प्रस्तुत,
निकले प्रासाद से
स्वर्ण रथारूढ़ ।
राजपथ,
कुमार आगमन सुनकर,
था, अति संकुलित ।
गवाक्ष, अलिंदों
में किशोरियां,
सुलन्कृत,
पथ में पुष्प कर
रही थीं वितरित ।
अगरू धूम की धूम
मची थी ।
कुमार दर्शन की
सबमे,
उत्सुकता प्रबल
बनी थी ।
राज पथ में देखा
कुमार ने,
कोई मानवकृत वस्तु
।
दण्ड टेक पग-पग
रुकता,
अति विवश, विकल सा
हाँफता,
कभी थमता, कभी
बढ़ता,
धीरे-धीरे बढ़ता,
है चला जा रहा ।
अति आश्चर्य-चकित
प्रश्न किया
सारथि से- सौम्य !
यह गतिमान वस्तु
क्या है?
यह भी हम जैसा
मानव है प्रभु !
समय शनैः- शनैः
इसका
प्राण-संजीवन-चषक,
पान कर रहा ।
कभी शैशव के झूले
में झूला था ।
कैशौर्य-कुतूहल-कुहेलिका-वन-वीथी
में,
चकित सस्मित घूमा
था ।
फिर,
यौवन के उद्दाम
ज्वार्र-संकुलित
अमृत-अम्बुज में,
दोनों पक्ष
फैलाकर,
आकंठ स्नात, संतरण
करता
मादक मदिर
स्वप्नों में भूला था ।
अब,
जरा की ज्वलित
कटंकित धरा पर व्यथित,
जीवन की दुर्गम
बीहड़ विरल घाटियों में,
आशाओं की धूप-छाँव
में दम तोड़ता,
हारे पक्षी सा
आवास खोजता,
भटक रहा है ।
भणे !
यह जरा क्या है ?
जरा ?
जरा !
पतझार ! अरे यौवन
का !
शुष्क डालों में
ज्वलित झंझा-घर्षित,
तृषित जीवन दावानल
।
एक पराजित पीड़ित
स्वीकृति,
बीते मदिर मुग्ध
स्वप्नों की ।
यौवन के शुष्क पीत
पत्रों पर,
समय के निर्मम चरण
पड़ते हैं ।
दलित मूक विचूर्णित,
वे मौन पड़े सिसकते
हें ।
सजल नयन नीर निसृत
जीवन संध्या की
छाया में
अभिलाषाएं,
अतीत पटल पर छाया
नट सी,
वेदना विगलित
घूमती आंहें भरती हैं ।
खोजती, कहाँ यौवन
का वह,
सम्मोहित आमूल अंध
आत्म समर्पण ।
विश्व ही बना था
जिसमे,
अभिलाषाओं ।
उल्लासों,महत्वाकांक्षाओं का,
प्रत्युत्तरित
संजीवित विमुग्ध दर्पण ।
यौवन का वह
सम्पूर्ण चरम ।
रस सौरभ उन्माद,
उन्मन, मृदुल,
मादकता अलसित,
अहममयी अल्हड़ता,
अदूरदर्शिता,
लेती थी संतुष्टि,
उपलब्धियों की,
विश्वस्त विश्राम
भरी अंगड़ाई ।
नील-नलिन-नयन-नीलराजि
क्षितिज पर यौवन
की,
लहराती थी मारक
अरुणाई ।
जरा !
विगत ध्वस्त वैभव,
प्रासाद-स्मृति-समाधी
पर,
अब तब होते दीपक
की निष्प्रभ,
अश्रु सिक्त
विशीर्णित टूटी लव सी है ।
हताश, विदग्ध,
घूमायित,
अश्रु आप्लावित,
मौन निर्निमेष नयन
क्षितिज पर
पीड़ा,
रिसती तीखी
कडुवाहट भरती है ।
तन-मन-प्राणों के
निःशब्द
निसंग सैकत-वन
में,
अनवरत टीसती,
व्यथा की मद्धिम
मर्मान्तक
धुन बजती है ।
नितांत निर्मित
मनः-आकाश में,
शून्यता के
रंग-रहित
चित्र चित्रित
करती है ।
यौवन !
आह ! उसका उल्लसित
उत्सव !
गुंजित स्वजन,
सुहृद परिजन,
कल कलरव,
अविराम छलकता अमृत
आसव ।
पान कर, परम
तृप्त, सब हो गए,
त्वरित, तिरोहित ।
जीवन !
लहर-थपेड़ों-दोलित
समय-संकेतों का
निसंग निराधार,
दिग्भ्रमित वेदना विजड़ित
लोहित ।
म्लान पड़े जीवन के
सभी अर्थ ।
समस्त मान्यताएं
सिद्धांत ।
हाथ त्याग,
निष्प्राण व्यर्थ ।
समय ! तौल रहा
तुला पर
जीवन के नीरस छूंछेपन
को ।
मिष्ठान समझ,
भर-भर मुट्ठी,
मिटटी खाता बचपन ।
यौवन !
छू कर जिन आँखों
की,
एक भी कल कोमल
अनुरागी किरण ।
खिल जाते,
सरसिज के चकित
विभ्रमित सरसित,
सलज्ज सस्मित वन
उपवन ।
शस्य श्यामला
पल्लवित
हरित कर दे,
जो सैकत बंजर
मनः-कानन ।
वह ऊज्स्वित यौवन
।
उसकी, मदः-आप्लावित
चितवन ।
दंभ भरा ।
अहम निरा ।
स्मर-सैन्य-मुदित
गर्वित यौवन
गिरे साष्टांग धरा
पर,
खाकर जरा की कुलिश
कठोर कशा ।
आहत अहम, दयनीय
दुर्दशा ।
कालकूट हलाहल
श्यामल
लहराते पारावार
में, टूट गिरे सौंदर्य दर्प,
निरखते, गगन
घर्षित, यौवन हर्म्य ।
जरा !
उसे कहते हैं ।
समय-सरी में, म्लान
जीवन जलजात ।
निरख रहा, अपनी
प्रतिछाया ।
एक एक शुष्क
पत्रों में, खोज रहा,
कहाँ विलीन हुई
कान्त कलेवर,
वह लावण्य-प्रभ
स्वर्णिम काया ।
यौवन !
जीवन-मध्याह्न चढ़ा,
सम्मोहक ऋतुराज
बना,
गल रहा हिमकर सा,
अश्रु विमुन्चित
करता संध्या की
श्यामल छाया में ।
तुहिन कणों से, जीवन
बूँद छलकते हैं ।
यौवन के ध्वस्त
महल,
क्षीण दृष्टि
धुंधलके में,
दूर कहीं,
यादों की गहन
हरीतिमा की झुरमुट में
मद्धिम-मद्धिम
आरक्त सुलगते,
अश्म बने जलते हैं
।
जरा !
यौवन पर,
समय का सशक्त सबल
हस्ताक्षर है ।
प्रबल प्रखर
भास्वर है ।
यह, निदान रहित
निर्मम प्रहार है ।
वृद्धत्व !
जो मांस झूल गए
अस्थि से,
उन निष्प्रभ
निर्जीव शुष्क त्वचा की
सिमटी सिकुड़ी
झुर्रियों की घाटियों में,
श्यामल उतरती,
चढती छाया में,
खोजता है,
कहाँ पड़ा मुर्मूष
विकल आर्त यौवन ।
जो था कभी,
पराग मरन्द मीलित
सरस सजीला,
सुरभित,
भटक रहा वह,
जरा की कंटकित
कांतर बीहड़
अंध वीथियों में ।
जीवंत प्राणवंत,
मदिर आँखों की,
कोमल धूप ।
वहाँ ठहर जाती है
।
नत पलकों की छाया
में,
रेंगती शनैः शनैः,
जरा,
वहाँ बढ़ जाती है ।
भर जाता है मन
विषाद से,
और क्लान्तता की काली
स्याही,
मन के सूखे श्लथ
आँगन में –
जीवन के समस्त
उल्लास हास-रस,
पीकर ढल जाती है ।
सूनेपन की पीड़ित
अनुभूति,
रोम रोम में रिसती,
शूल सी बिंध जाती
है ।
हर उत्सव जहाँ बंद
हो जाते ।
हर रास्ते, धुंध
में छिप जाते ।
हरा थका बटोही,
जीवन की सारी
पूँजी,
भग्न खिलौनों में,
निरखता,
आंहें भरता, रह
जाता है ।
जरा ! उसे ही कहते
हैं ।
सौम्य !
जरा क्या रखती कोई
विभेद नहीं ?
सब पर आती है एक
समान ।
क्यों ये सुरभित
कृष्ण केश ।
यौवन के मादक
परिवेश ।
मुझे भी व्यथा दे
जायेंगे अशेष ।
इनके विछोह से
पीड़ित ।
करूँगा मै भी,
इस निदान रहित,
जरा का कटु हलाहल
पान ।
सस्मित उत्तर दिया
सारथि ने-
कुमार ।
जिस प्रकार
वाह्य प्रकृति की
ऋतुएं सबकी हैं ।
आतप, शीत, पावस,
बसंत, शरद
सब पर,
एक सामान प्रभाव
दिखलाते हैं ।
आकाश तना सबके ऊपर
एक सरिस
प्रासाद, कुटीर
उसकी छाया में
आ जाते हैं ।
वैसे ही, प्रकाश
और चांदनी की भांति,
जरा भी भेद नहीं
रखती है ।
यह, समय का उज्जवल
वसन ।
यौवन को ढँक लेता
है ।
जब प्रभु ने,
उल्लास भरा बचपन
देखा ।
रसः-आप्लावित मादक
यौवन चषक पिया ।
तब,
समय से कभी नहीं
पूछा था,
मत शैशव को ले जाओ
।
मत कौशार्य को,
अल्हड़ता दे जाओ ।
और यौवन !
सहस्र जलजात खिले
थे स्वप्रशयित,
सरस नवल सौरभ
सरसित ।
तब भी नहीं निषेध
हुआ था ।
जो था समय के पास,
उसने, उन्मुक्त
करों से किया दान ।
नहीं किसी ने की
वर्जना ।
अब जो कुछ भी वह
लाएगा,
पड़ेगा उसे भी सहना
।
रखना होगा, सहर्ष
उसका सम्मान ।
यह यौवन !
निश्चय ही जायेगा
।
वृद्धत्व ।
झुकी कमर, श्वेत
केश, क्षीण दृष्टि,
क्लांत, श्रांत,
हांफता सा,
दंड टेकते-टेकते
आएगा ।
शुष्क त्वचा, तृण
नीड़ बनेगी ।
वेदना विगलित जीवन
वीणा की
नीड़ खिंचेगी ।
लहलहाती, ज्वाल
फेंकती,
आहत तृष्णा, आँखों
के कोटर से,
अर्ध-निमीलित, नयन
कपाटों से,
भयभीत पांखी सी
सहमी सहमी झाँकेगी ।
अस्थि, मांस छोड़
देंगे ।
शरीर झुका, पथ ढूढ़
रहा,
मात्र एक कंकाल
रहेगा ।
टूटती स्वांसों के
झंझा झकोरों से,
पतझर के पीले
पातों सा दोलेगा ।
फिर भी, वृद्धत्व
।
किनारे लगते जीवन
छोरों को,
सुद्द्ढ़ पकड़, और
अवधि खींच लेने को,
तड़पेगा ।
कदापि न् एषणाओं
को त्यागेगा ।
प्रभु !
यौवन में एक
उन्मुक्त अल्हड़ता है ।
अह्म दंभ भरता
रहता है ।
जो भी होगा देख
लूँगा ।
वह, नहीं भविष्य
की चिंता करता है ।
किन्तु
जरा में, एकत्रित
परिणति में,
सब निष्कर्ष चरम
पर आ जाता है ।
यह जरा ।
मृत्यु का प्रवेश
द्वार है ।
यहाँ, जीवन की
नहीं,
यौवन की भी,
अनिवार्य हार है ।
घबड़ा कर कहा गौतम
ने-
जरा, इतनी भयावह,
इतनी दुर्वह है ।
क्या मै भी इसे
झेलूंगा ।
क्या समस्त सौख्य
सौंदर्य
मात्र एक व्यंग
हैं ।
उपहास है समय का ।
मै भी नहीं ।
गोपा, राहुल भी
हैं संग ।
वह ।
सौंदर्यमयी
लावण्यमयी यशोधरा ।
जिसकी मादक
उच्छवासों से, सुगंध से,
कक्ष भरा-भरा ।
और वह नवजात किसलय
कुसुम ।
जिसे घन ममता रही
चूम ।
वे भी इसी परिणति
पर आयेंगे ।
आह !
समस्त खिले सुरभित
चित्र विचित्र, सरसिज, समय-दाह में कुम्हलायेंगे ।
सब रंगों को पीता,
वृद्धत्व ।
गहन कदम रखता आएगा
।
आह ! ह्रदय कातर ।
राजमहल के बाहर,
ये, समस्त विधान
कितने दुस्तर ।
सौम्य ।
किसी प्रकार भी
इनसे
क्या कोई जा सकता
बचकर ।
कहा सारथि ने-
कुमार ।
हम या आप ।
हैं क्या ?
मात्र समय है ।
प्रकृति ।
समय का मनहरण आवरण
।
अंतर वाह्य निज
रूपों का
करती है वही सृजन
।
समय अवधि में
प्रकृति, स्थूल,
सूक्ष्म चेतना का
बुनती है ताना
बाना ।
ये जड़ उसके स्थूल
रूप ।
मन-संवेदनाएं कोमल
वृत्तियाँ,
सूक्ष्म परिवेश ।
समय ।
छद्मवेशी ।
नाना रूपों रंगों
में परिवर्तित कर
निज वेश,
वैश्व-चेतना में,
नर्तित, संसृति-फलक
में,
निरखता, निज झलक ।
कभी करता संहार ।
कभी सृजन ।
हम जीव ।
साध्य नहीं,
मात्र उसके साधन
हैं ।
समय-संकेत-राशन-आवद्ध
उसके,
अनुशासन में हैं ।
अलंघ्य समय की
सीमा ।
सौम्य !
समय का अतिक्रमण
क्यों नहीं होता ।
प्रभु !
एषणाओं में बंधा
मानव ।
मोह-निद्रा में है
सोता ।
सौम्य !
बस । अब बस ।
ह्रदय नितांत अवश
।
नहीं सम्भलता पीड़ा
संभार ।
ह्रदय झुका जा रहा व्यथा भार ।
ह्रदय झुका जा रहा व्यथा भार ।
धिक्क जीवन ।
धिक्क इसके आधार ।
चलो । चलो ।
लौटा लो रथ ।
असह्य यह वेदना
अथक ।
यह ।
यौवन जीवन विलास ।
अह्म की करारी हार
।

